साइबर सिटी गुरुग्राम के चर्चित प्रिंस हत्याकांड मामले में सोमवार को गुरुग्राम की जिला अदालत में लंबित तीन याचिकाओं पर सुनवाई हुई. इन याचिकाओं में पहली याचिका यह थी कि आरोपी के खिलाफ केस बालिग की तरह चले या नाबालिग की तरह. दूसरी याचिका आरोपी के फिंगर प्रिंट को लेकर और तीसरी याचिका सीबीआई द्वारा तय समय से ज्यादा पूछताछ को लेकर थी. इन तीनों मामलों पर सोमवार को एक बार फिर बहस हुई और सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया, जो 21 मई को दस बजे सुनाया जाएगा.from Latest News हरियाणा News18 हिंदी https://ift.tt/2KYJkpc
No comments:
Post a Comment