प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, चंबल में फेंका शव - Live Breaking News

ASTRO,BIHAR,BOLLYWOOD,CARS,CRICKET,CULTURE,ENTERTAINMENT,HACKER NEWS,HARYANA,HIMACHAL-PRADESH,INDIA,JHARKHAND,LATEST NEWS उत्तर प्रदेश NEWS18 हिंदी,LATEST NEWS कल्चर NEWS18 हिंदी,LATEST NEWS कार NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS क्रिकेट NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS झारखंड NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS पैसा बनाओ NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS बिहार NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS बॉलीवुड NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS मध्य प्रदेश NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS मनोरंजन NEWS18 हिंदी, LATEST NEWS राजस्थान NEWS18 हिंदी

Breaking News

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 17, 2018

प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, चंबल में फेंका शव

मुरैना में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. पुत्री के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने उसकी हत्या कर शव चंबल नदी में फेंक दिया. पुलिस को सूचना मिलने पर पिता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस चंबल नदी में मृतक युवती का शव ढूंढ़ रही है. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुरैना के देवगढ़ थाना इलाके के गुर्जा गांव के रहने वाले रामवीर की बेटी आरती की शादी भिंड के बंटू राजावत से हुई थी. शादी के बाद दोनों नौकरी करने के लिए गुजरात चले गए. गुजरात में आरती को किसी अन्य युवक से प्रेम हुआ और उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया. कुछ दिनों बाद आरती बंटू के साथ अपने मायके गुर्जा लौटी तो पिता रामवीर व पति बंटू ने सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उसकी हत्या कर शव चंबल नदी में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता व पति के खिलाफ ऑनर किलिंग का मामला दर्ज कर लिया है और मृतक युवती के शव की चंबल नदी में तलाश कर रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2ImyFqU

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages